कांवरियों की सेवा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने लगाया भंडारा

यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल के परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में दूधेश्वर नाथ मंदिर पर भोलेनाथ के भक्त कावड़ियों की सेवा में 25 से 26 जुलाई तक भंडारे का शिविर लगाया गया है जिसमें भोलेनाथ के कावड़ियों के साथ-साथ अन्य भक्त गणप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा आयोजित भंडारे के शिविर पर भंडारे का आयोजन करने वालों के साथ साथ सहयोग करने वालों ने कांवरियों की भंडारा सेवा करते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मनोज बंसल संदीप बंसल नीरज बंसल राजन बंसल सागर बंसल अनमोल बंसल अक्षय बंसल हर्ष बंसल गोपाल बंसल अनिल गर्ग प्रेम प्रकाश चीनी अमन सिसोदिया दीपक गर्ग जितेंद्र गोयल दीपक ठाकुर संजय बिंदल अनिल गुप्ता राजेश सोनी जगमोहन जॉन राजेंद्र कुमार श्रीपाल यादव विपुल अग्रवाल शकुल अग्रवाल राजीव सोनी सही अखिल  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने भंडारण करने में सहयोग दिया।