यूपी – गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में गणेश हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन बिराज फाउंडेशन तथा उज्जवल भारत मिशन ने किया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान गणेश हॉस्पिटल की सीईओ डॉ. मोनिशा शर्मा और उज्जवल भारत मिशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी भारद्वाज ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित आहार तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। मेडिकल टीम ने सभी बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
बिराज फाउंडेशन की डॉ. निशा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रीति तिवारी ने ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने की बात कही। बिराज फाउंडेशन के संस्थापक एवं गणेश हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉ. बिराज ने सामाजिक दायित्व निभाने का संकल्प दोहराया। उज्जवल भारत मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी दिलीप तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।






