यूपी – गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। द्वारा आयोजित 21 कन्याओं के आदर्श सामूहिक विवाह समारोह ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। 9 फरवरी से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का भी विधि-विधान से समापन हुआ।
कार्यक्रम में से पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी वेदानंद गिरी, से स्वामी अद्वैतानंद गिरी तथा साध्वी श्रद्धाजी ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथियों में पार्षद उमेश पप्पू नागर, हरेंद्र अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विवेक त्यागी, विनीत त्यागी, वीर सिंह जाटव, सतीश गर्ग और आनंद प्रकाश गर्ग शामिल रहे।
कथा व्यास स्वामी शिवानंद गिरि ने शिव-विवाह और गृहस्थ धर्म का महत्व बताया। संरक्षक रविंद्र सिंह राणा, डॉ. उमेश गर्ग, डॉ. आलोक गुप्ता, अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री कपिल गोयल, सचिव पूजा गुप्ता, सुशांत गुप्ता, अशोक चाँदीवाल, वीरेंद्र वर्मा, पवन शर्मा, मोहन सिंह रावत, अनुज राघव, विक्रांत राणा, तरुण शर्मा, आशीष विज, सुमित चौहान, सुदर्शन शर्मा, आकाश शर्मा, अभिषेक राघव सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।







