यूपी – गाजियाबाद गांव जलालाबाद की ओर से 31वें कांवड़ शिविर का हुआ शुभारंभ। दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर विधि विधान से कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रुप में महंत नारायण गिरी महाराज राष्ट्रीय प्रवक्ता जूना अखाड़ा एवं दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत, डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद महाराज, मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी एवं राहुल चौधरी डैनी रजापुर ब्लॉक प्रमुख के द्वारा कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रामू जलालाबाद टोनी कपिल चंद्रपाल ओमबीर बाबूजी नरेंद्र उपस्थित रहे।
