Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पना चौहान ने शहर विधानसभा में किया प्रवास 

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भाजपा महानगर महिला मोर्चा की प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पना चौहान का दूसरा प्रवास शहर विधानसभा में रहा। जहां उन्होंने शहर विधानसभा  महिला कार्यकर्ताओं का परिचय लेते हुए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

प्रवास के अंतर्गत अल्पना चौहान द्वारा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों से परिचय के साथ-साथ बूथों की स्थिति की जानकारी ली गई एवं महिला मोर्चा द्वारा आने वाले समय में अपने कार्य को और किस प्रकार मजबूती से किया जाए इस पर मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने पर महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं नाच गाकर  अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान शहर विधानसभा के  क्रॉसिंग मंडल, विजयनगर मंडल एवं प्रताप विहार मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना पांडे रजनी कश्यप एवं  पूनम गुप्ता और उनकी पूरी टीम को प्रभारी रत्ना चौहान एवं महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पूनम सिंह रेखा त्यागी रेनू चंदेला अमृता सिंह शर्मिला राठी आशा शर्मा ममता तिवारी आदि मौजूद रहे।