Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मधुबन बापूधाम क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर सख़्त कार्रवाई, अनाधिकृत निर्माण सील

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मधुबन बापूधाम क्षेत्र में व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई दिनांक 24 जनवरी 2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन–03 के नेतृत्व में की गई।

प्रवर्तन के दौरान खसरा संख्या 370, बुनकर मार्ट के निकट, मधुबन बापूधाम गाजियाबाद स्थित भूमि पर बिना प्राधिकरण की अनुमति किए गए अनाधिकृत निर्माणों को सील किया गया। सीलिंग की कार्रवाई अमित चौधरी, सूर्या प्रकाश, अजय सिंह, महावरी सिंह, जबर सिंह, ओमकार, जयवीर, जसवीर, उदयवीर सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा किए गए निर्माणों पर की गई।

कार्रवाई के समय कुछ स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई को शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से पूर्ण कराया गया।

इस दौरान मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर एवं मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख़्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी तथा बिना स्वीकृति किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।