Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जननायक, स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में हुआ था, जिसे आज कर्पूरीग्राम के नाम से जाना जाता है। वे स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ रहे। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए। लोकनायक जयप्रकाश नारायण और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया उनके राजनीतिक गुरु रहे। वे बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री रहे और सामाजिक न्याय के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, महानगर महासचिव राजन कश्यप, वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव एडवोकेट, प्रदेश महासचिव महिला सभा मधु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष नरेश बत्रा, दिनेश यादव, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव ताहिर हुसैन, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, बाबा साहब वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप प्रधान, रामपाल सिंह राजोरा, फिरोज चौधरी, महानगर सचिव साजिद सैफी, नवीन कुमार शर्मा, उमेश कश्यप, वीरेंद्र वाल्मीकि, सुभाष सिंह एडवोकेट, पंकज गौतम, राहुल रावत और कार्यालय प्रभारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।