Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ईडब्ल्यूएस भवनों का लॉटरी ड्रॉ सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निजी विकासकर्ता मैसर्स आराध्यम बिल्डर्स द्वारा निर्मित ईडब्ल्यूएस भवनों का आवंटन लॉटरी ड्रॉ 16 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया।

लॉटरी ड्रॉ योजना संख्या 928-41डी के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें राजस्व ग्राम पसौंडा, गाजियाबाद स्थित खसरा संख्या 358मि., 462मि., 494मि., 332, 337, 338, 339, 290मि. एवं 291 में निर्मित कुल 246 ईडब्ल्यूएस भवनों का आवंटन किया गया। इसके अतिरिक्त योजना के अंतर्गत 23 वेटिंग सूची के आवेदकों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई।

आवंटन प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद, अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, परियोजना अधिकारी तथा सीएलटीसी गाजियाबाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आवेदक भी मौजूद रहे। संपूर्ण लॉटरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई, ताकि सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती, सुरक्षित और सम्मानजनक आवास सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी लक्ष्य के तहत निजी विकासकर्ताओं के सहयोग से आवासीय परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है।

लॉटरी ड्रॉ के सफल आयोजन से चयनित आवेदकों में खुशी की लहर देखी गई। प्राधिकरण ने सभी सफल आवेदकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी तरीके से योजनाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।