Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 88 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड मुरादनगर परिसर में शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 88 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक विवाहित जोड़े को 25 हजार रुपये मूल्य की उपहार सामग्री प्रदान की गई, जिसमें वर-वधु के वस्त्र, चांदी की बिछिया और पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट और दीवार घड़ी शामिल रही। इसके अतिरिक्त कन्या के बैंक खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित किए जाने का प्रावधान है, जिससे नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहयोग मिल सके।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 24, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24, सामान्य वर्ग के 25 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 15 जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर 73 हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से फेरे और जयमाल के साथ संपन्न कराया गया, जबकि अल्पसंख्यक वर्ग के 15 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार कराया गया।

कार्यक्रम में विधायक मुरादनगर अजीतपाल त्यागी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुरादनगर राजीव त्यागी तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने उपस्थित रहकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और योजना को गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं खण्ड विकास अधिकारी मुरादनगर प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी सहित समाज कल्याण विभाग और विकास खण्ड मुरादनगर के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसकी सभी ने सराहना की।