Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मोदीनगर क्षेत्र में 39 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कालोनियां ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण एवं अवैध कालोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मोदीनगर क्षेत्र के ग्राम याकूतपुर मवी एवं ललितपुर तिबड़ा में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 39 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-02 की टीम द्वारा की गई। ग्राम याकूतपुर मवी में खसरा संख्या 35, निवाड़ी रोड स्थित दिव्य ज्योति कॉलेज के समीप लगभग 17 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण कार्य पाया गया। वहीं ग्राम ललितपुर तिबड़ा में खसरा संख्या 10 एवं 11 पर लगभग 22 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण, प्लाटिंग एवं मिट्टी भराव का कार्य चल रहा था।

निरीक्षण के दौरान संबंधित कॉलोनाइजर द्वारा कोई भी स्वीकृत लेआउट प्लान या मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर बनी अवैध सड़कें, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस समेत अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं एवं निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई जारी रखी गई।

प्रवर्तन जोन-02 के सहायक अभियंताओं ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल मौजूद रहा।