युग छाबड़ा बने भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली द्वारा युग छाबड़ा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर संगठन में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर युग छाबड़ा ने भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सागर त्यागी का आभार व्यक्त किया।

युग छाबड़ा ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है और इस दायित्व के माध्यम से वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है और संगठन में कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण को पहचान दी जाती है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वे युवाओं को संगठन से जोड़ने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने और राष्ट्रहित में कार्य करने को प्राथमिकता देंगे।

युग छाबड़ा की नियुक्ति पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।