Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान–प्रदान कार्यक्रम संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान–प्रदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जून 2025 में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के श्रीलंका स्थित महामाया गर्ल्स कॉलेज भ्रमण की निरंतरता में आयोजित हुआ, जिसके अंतर्गत श्रीलंका से 23 छात्राएं एवं 4 शिक्षक विद्यालय परिसर में अतिथि के रूप में पधारे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत और श्रीलंका के विद्यार्थियों के मध्य सांस्कृतिक समझ, मित्रता, सहयोग एवं वैश्विक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान अतिथि प्रतिनिधिमंडल को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक विरासत से परिचित कराने के लिए दिल्ली एवं आगरा का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के अंतर्गत अक्षरधाम मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब, हुमायूँ का मकबरा, सुंदर नर्सरी, मंडी हाउस तथा दिल्ली के स्थानीय बाजारों का अवलोकन कराया गया। वहीं आगरा में विश्वविख्यात ताजमहल का भ्रमण सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

विद्यालय परिसर में इंटरैक्ट टीम एवं स्कूल काउंसिल के सहयोग से अतिथि छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय लोक एवं शास्त्रीय नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही दोनों देशों के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर आपसी सौहार्द, मित्रता और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम छात्रों में वैश्विक नागरिकता, सांस्कृतिक विविधता और आपसी सम्मान की भावना विकसित करते हैं। यह 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान–प्रदान कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए स्मरणीय, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध हुआ।