Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने युवा ज्योतिषी शरद स्वरूप का किया सम्मान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा गजप्रस्थ स्थित जिला कार्यालय पर युवा ज्योतिषी आचार्य शरद स्वरूप का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि आचार्य शरद स्वरूप अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शरद स्वरूप भविष्य में भी वैदिक ज्योतिष और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह में विशेष रूप से उपस्थित वैदिक ज्योतिष विज्ञान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर एच.एस. रावत ने आचार्य शरद स्वरूप को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का सनातन संस्कृति और वैदिक ज्योतिष से जुड़ना समाज के लिए शुभ संकेत है और शरद स्वरूप जैसे युवा इस परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, नमामि गंगे के प्रदेश मीडिया संयोजक एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला संरक्षक संदीप त्यागी रसम, शैलेंद्र सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य शरद स्वरूप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करता रहेगा, ताकि युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा और प्रेरणा मिल सके।