Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अशोक अग्रवाल का समाज में योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा : नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुखद अवसर पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

अपने शोक संदेश में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अशोक अग्रवाल एक कर्मठ, विनम्र और समाजसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने वैश्य समाज को संगठित करने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भाव का प्रतीक रहा।

राज्य मंत्री ने कहा कि अशोक अग्रवाल ने वैश्य समाज के उत्थान के लिए जो उल्लेखनीय योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सादा जीवन, स्पष्ट सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत था। उनके असामयिक निधन से सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई करना कठिन होगा।

नरेंद्र कश्यप ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और उनके दुःख में सहभागी है। अशोक अग्रवाल के सामाजिक योगदान और सेवाभाव को आने वाली पीढ़ियां भी लंबे समय तक याद करेंगी।