Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीएम ग्रिड फेस-2 के 307.75 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, इंदिरापुरम, वैशाली व कौशांबी को मिलेगा लाभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत सीएम ग्रिड फेस-2 के कार्यों का शिलान्यास किया गया। 307 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी क्षेत्र के कुल 12 वार्डों को सीधा लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम काला पत्थर रोड स्थित अग्रसेन चौक पर महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक भी उपस्थित रहे।

इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 16.20 किलोमीटर लंबाई के छह प्रमुख मार्गों का व्यापक सुधार किया जाएगा। इंदिरापुरम क्षेत्र में कावेरी मार्ग-काला पत्थर रोड (बालाजी मंदिर से एनएच-9 तक) को 102.25 करोड़ की लागत से 4.31 किलोमीटर तक विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुशीला नैयर मार्ग, कस्तूरबा गांधी रोड से शहीद कैप्टन मनोज पांडे मार्ग तथा देवेंद्र सिंह जस मार्ग को भी नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इंदिरापुरम के सात वार्डों को इस योजना में शामिल किया गया है।

वैशाली क्षेत्र के तीन वार्डों में हर्षवर्धन मार्ग, धर्म मार्ग तथा सेक्टर-4 और 5 के प्रमुख मार्गों का 70.84 करोड़ की लागत से 4.55 किलोमीटर तक सुधार किया जाएगा। वहीं कौशांबी क्षेत्र में डाबर चौक से चौधरी चरण सिंह मार्ग, कौशांबी बस स्टैंड एवं ईडीएम मॉल के पीछे के मार्गों का 59.13 करोड़ की लागत से 2.58 किलोमीटर तक विकास किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि सभी मार्गों पर ओवरहेड बिजली, फाइबर, गैस व जल लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था, 2.8 मीटर चौड़े फुटपाथ, हरियाली, डेकोरेटिव लाइट पोल, स्कल्पचर, दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाएं तथा बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।

महापौर ने निर्माण विभाग की प्रशंसा करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पार्षदों, निगम अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।