राहुल गांधी के खिलाफ गलत खबर चलाने के विरोध में कांग्रेसियों ने न्यूज़ चैनल कार्यालय का किया घेराव

यूपी – नोएडा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नोएडा स्थित एक न्यूज़ चैनल के स्टूडियो का घेराव किया और न्यूज़ चैनल का पुतला फूंका। कांग्रेसियों का आरोप था कि न्यूज़ चैनल में राहुल गांधी के खिलाफ गलत तथ्यों के आधार पर खबर चलाई गई।
कांग्रेसियों ने झूठी खबर का आरोप लगाते हुए नोएडा स्थित न्यूज़ चैनल के कार्यालय का घेराव करते हुए पुतला फूंका, तो वहां पर सेक्टर 20 थाना नोएडा की पुलिस ने कांग्रेसियों को न्यूज़ चैनल कार्यालय में जाने से रोका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की भी हुई बाद में पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को सेक्टर 20 थाने में हिरासत में ले गई बाद में देर रात छोड़ दिया। गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, प्रभारी अमोल वशिष्ठ, पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजाराम भारती, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित यादव, जिला उपाध्यक्ष कपिल यादव, पंकज तंजानिया, कांग्रेस नेता प्रेमप्रकाश चीनी सहित सभी को गिरफ्तार करके सेक्टर 20 थाने ले जाया गया।