यूपी – गाजियाबाद लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहती है तथा फिर बदल भी करना चाहती है किंतु बदलाव से पहले पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर पार्टी की भावनाओं को शीर्ष नेतृत्व में जानने के लिए जिला कार्यालय पर बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है।
गुरुवार को इसी कड़ी में गाजियाबाद जिले की पांचों विधानसभाओं के वरिष्ठ नेताओं, नगर और जिले पदाधिकारी के साथ-साथ आईसीसी मेंबर पीसीसी मेंबर पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों के साथ संगठन चुनाव संबंधित चर्चा करने के डीआरओ विकास यादव कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे और विस्तृत चर्चा की।
संगठन चुनाव पर कार्यकर्ता डीआरओ विकास यादव से पार्टी का निर्देश सुनना चाहते थे किंतु विकास यादव ने पहले कार्यकर्ताओं की चर्चा सुनने का निर्णय लेते हुए कार्यकर्ताओं से एक-एक करके बात रखने को कहा। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक क्षेत्र में आ रही परेशानी की चर्चा भी की साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने पीड़ा व्यक्त करते हुए यह तक कह डाला बूथ पर कार्यकर्ता एकत्रित करने का संकट तक उनके सामने हैं। वही जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहां की लग्न और नियमित पार्टी में बने रहने वाले कार्यकर्ताओं को कोई पीछे नहीं कर सकता। बाद में डीआरओ विकास यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा क्योंकि बुरे दौर के बावजूद भी पार्टी में बने रहे कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी गुट का कार्यकर्ता भले ही हो बुरे दौर में भी पार्टी का साथ देने वालों को हिस्सेदारी मिलती रहनी चाहिए। फिलहाल कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच उनका मनोबल बढ़ाने और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कर रही है ऐसे में देखना है कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कितना जनाधार बड़ा पाते हैं। साथ-साथ कार्यकर्ताओं की निगाहें संगठन के बदलाव की ओर हैं अब संगठन में किसको जिम्मेदारी मिलेगी और किस गुट की किस्मत चमकेगी। एक और गुटों में फंसी कांग्रेस आपसी मतभेदों में भले ही फंसी हो किंतु लोकसभा चुनाव में जनाधार बढ़ाना और कार्यकर्ताओं को बांधे रखना भी कांग्रेस के लिए एक चुनौती है।
जिला कार्यालय पर बैठक में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, डॉक्टर संजीव शर्मा, विनय त्यागी, सतीश त्यागी, प्रदीप कंसल, राकेश गोयल, हरेंद्र अग्रवाल, राकेश त्यागी सिहानी, अमोल वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, राजाराम भारती, वीर सिंह जाटव, राम प्रकाश कश्यप, जिला महासचिव मोहम्मद हनीफ चीनी, एहसान अली महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, अमित यादव महानगर अध्यक्ष यूथ, कपिल यादव जिला उपाध्यक्ष यूथ, रजनीकांत राजू, आशीष प्रेमी महानगर अध्यक्ष एससी-एसटी विभाग, नसीम खान, हरेंद्र कसाना पूर्व जिला अध्यक्ष, सुनीता जिला उपाध्यक्ष, पूजा चड्ढा, हंसा तिवारी, नीरज प्रजापति, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
संगठन चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं से संवाद में लगी कांग्रेस
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin
