Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मोदीनगर में 26 बीघा में विकसित अवैध कॉलोनियों पर जीडीए का बुलडोजर, सख्त कार्रवाई जारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने उपाध्यक्ष के निर्देशों के तहत मोदीनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई 11 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन जोन-02 की टीम के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई के दौरान खसरा संख्या 239, ग्राम सादाबाद जखेबा, परगना जलालाबाद (अबूपुर) सहरावत फार्म वाली सड़क पर अबूपुर रोड रजवाहे के पास लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग पाई गई। इसी प्रकार खसरा संख्या 129, 130 सादाबाद जखैवा मोदीनगर में लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के दौरान मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा कोई स्वीकृत नक्शा या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके चलते उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इसके अतिरिक्त खसरा संख्या 588, ग्राम बिसोखर, सन्तपुरा बिसोखर चामुंड के पास लगभग 12,000 वर्गमीटर क्षेत्र में चिनाई, सड़क निर्माण, मिट्टी भराई और बिजली के पोल लगाए जाने की पुष्टि हुई। जीडीए टीम ने यहां बनाए गए सड़क, बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस और अन्य निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और कॉलोनाइजरों ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस एवं स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण बिना बाधा जारी रखा गया। प्रवर्तन जोन-02 के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

ध्वस्तीकरण के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर/मेट और पुलिस बल पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।