यूपी – गाजियाबाद राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आई.ई.ई.ई. द्वारा एडवांसमेंट इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (AECE-2025) विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 21–22 नवंबर 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर.के. यादव और डॉ. अमित सिंघल ने बताया कि संगोष्ठी के लिए कुल 1250 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 226 शोध पत्रों को प्रस्तुतीकरण के लिए चयनित किया गया है। चयनित शोध पत्र आई.ई.ई.ई. एक्सप्लोर में प्रकाशित होंगे।
इस संगोष्ठी को वैश्विक स्तर पर व्यापक प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। जर्मनी, उज़्बेकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, पेरू, यू.ए.ई., इराक तथा भारत के विभिन्न क्षेत्रों से शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र भेजे हैं। कार्यक्रम में विश्व भर से प्रतिष्ठित वक्ता उभरते तकनीकी क्षेत्रों, वैज्ञानिक शोध, भविष्य की चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी शोधकर्त्ताओं, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए ज्ञान-विनिमय का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी।
कार्यक्रम की प्रेस वार्ता में संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा, डीन ईआईआई डॉ. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव, डीन एक्रीडिटेशन डॉ. रामेन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच.जी. गर्ग, संयोजक डॉ. आर.के. यादव (डीन एकेडमिक), डॉ. अमित सिंघल (हेड सीएसई) और डॉ. विपुल गोयल (हेड एचआर) उपस्थित रहे।







