Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

22 नवंबर को गांधी स्मृति, नई दिल्ली में आरडब्ल्यूए की 12वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

“2047 तक भारत को विकसित बनाना है तो म्युनिसिपल सुविधाओं को दुरुस्त करना होगा”

यूपी – गाजियाबाद, 19 नवंबर 2025, उडुपी रेस्टोरेंट, नवयुग मार्केट, गाजियाबाद – कॉन्फडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए (कोरवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने प्रेस वार्ता में कहा कि अच्छी म्युनिसिपल सेवाओं के बिना भारत को विकसित नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कूड़ा निस्तारण, सीवर ब्लोकेज और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या को तुरंत हल करने की जरूरत बताई। त्यागी ने कहा कि नगर निगम खुले में कूड़ा डालता है, जो स्वयं गंभीर अपराध है। उन्होंने सुझाव दिया कि पॉटहोल भरने हेतु सभी नगर निगमों में क्विक रिएक्शन टीम (QRT) बनाई जाए, जो तुरंत मौके पर पहुंचकर सड़क की मरम्मत कर सके।

कोरवा-यूपी के अध्यक्ष पवन कौशिक ने बताया कि 22 नवंबर को आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में बलवंत मांगोटिया (विधायक, जम्मू-कश्मीर), पूर्व मंत्री विजय गोयल, आंध्र प्रदेश के सलाहकार राजन छिब्बर तथा दिल्ली नगर निगम की पर्यावरण समिति के चेयरमैन संदीप कपूर सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों—कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु—से प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस के लिए एक स्मारिका भी प्रकाशित की जा रही है।

कोरवा-यूपी के मुख्य सलाहकार आर.के. आर्य ने कहा कि गाजियाबाद वायु प्रदूषण में रिकॉर्ड तोड़ चुका है और कई स्थानों पर प्रदूषण मीटर तक काम नहीं करते। उन्होंने सुझाव दिया कि हर शहर में एक दिन ‘कार फ्री डे’ लागू किया जाए तथा सभी मेट्रो और फ्लाईओवर पिलर्स पर वर्टिकल गार्डनिंग शुरू की जाए, जिससे तुरंत प्रभाव दिखाई देगा।

कोरवा-यूपी के महासचिव जय दीक्षित ने बताया कि 12वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन भारत सरकार के राज्य मंत्री श्रीपद नायक करेंगे। कार्यक्रम गांधी स्मृति, राजघाट स्थित सत्याग्रह मंडप में आयोजित होगा। इस कॉन्फ्रेंस को भारत के आवास मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है और प्रस्तावों पर विचार का आश्वासन दिया गया है।

इस दौरान नेम पाल चौधरी, संध्या त्यागी, एम.एल. वर्मा, मधु सिंह, मोनिका गोयल, अंजू शर्मा, स्वाति बंसल और संजय शर्मा ने कहा कि बहुमंजिला इमारतें आवश्यक नहीं, बल्कि नगर निगम द्वारा दी जाने वाली म्युनिसिपल सुविधाएं ही वास्तविक जरूरत हैं।