यूपी – गाजियाबाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय एफ 10 पटेल नगर जगदीश नगर में अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। आज से चार साल पहले आज ही के दिन शहीदो के सपनो का भारत बनाने के लिये सुभाष युवा मोर्चा संगठन ने यह निर्णय लिया कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के सपनो का भारत बनाने के लिये एक राजनैतिक पार्टी का गठन बहुत आवश्यक है। सुभाष युवा मोर्चा लगभग पिछले 33 सालो ( 2 जुन 1989) से शहीदो के विचारों को अपने विभिन्न-विभिन्न रचनात्मक कार्यों के द्वारा समाज को संदेश देने मे लगा है, कि असली भारत का निर्माण सही मायनो मे अभी बाकी है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी के गठन के बाद हमने लोकसभा, विधानसभा और नगम निगम के चुनावो को मजबूती के साथ लड़ा है और आने वाले चुनावों मे भी पार्टी और मजबूती से खड़ी होगी।
सुभाषवादी पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने इस अवसर पर शहीदो को याद करते हुए कहा कि अभी आजादी तो हमे मिल गयी है लेकिन यह भगत सिंह के सपनो वाली आजादी नही है, भगत सिंह का सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जँहा जाति, धर्म, मजहब, रंग, नस्ल के आधार पर भेद भाव ना हो, अमीर गरीब के बीच की दूरी ना हो। सबको सम्मान मिलें। इस मौके पर आए सभी लोगों ने भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एडवोकेट राजीव गौतम, श्यामवीर यादव, सियाराम यादव, राजीव रैना, शिव कुमार, विकास त्यागी, राजेश यादव, राजीव राणा, व्यास पांडे, भोला, भविष्य, वंश, अनिल सिन्हा, नसरुद्दीन, विकास, जगदीश गोयल, रिंकु, रोहित, अक्षय, रामगोपाल, प्रिन्स, विवेक राणा, दीपक वर्मा, दीपक पाल, सुनील यादव, मनोज शर्मा, प्रदीप पाठक, जे पी दुबे, राजेन्द्र गौतम, अनुपम अग्रवाल, गणेश दिक्षित, प्रवीन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
