सपा जिला कार्यालय पर मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती

यूपी – गाजियाबाद समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई।इसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राशिद मलिक एवं महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी मौजूद रहे।
डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर बुधवार 23 मार्च को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राशिद मलिक एवं महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में आरडीसी स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर लोहिया जी के चित्र पर माला अर्पण की एवं लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर हाजी राशिद मलिक जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी महानगर अध्यक्ष मुकीम चौधरी महानगर महासचिव ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव ओबीसी आशु अब्बासी हाजी अल्पसंख्यक सभा कमलेश चौधरी महिला सभा जिलाध्यक्ष मनोज पंडित फिरोज चौधरी दानिश खान अजय कुमार दीपक शर्मा मधु चौधरी उपस्थित रहे।