Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जीएसटी विभाग में अवैध वसूली की शिकायत पर व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल एडिशनल कमिश्नर से मिला

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष गोपीचंद के नेतृत्व में जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर मानवेंद्र प्रताप सिंह से राजनगर स्थित कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में हो रही अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराते हुए विभागीय हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की।

बैठक के दौरान अध्यक्ष गोपीचंद ने एडिशनल कमिश्नर को अवगत कराया कि सेक्टर-05 में विभाग के एक अधिकारी द्वारा ड्राइवर के सहयोग से सर्वे और छापे के नाम पर व्यापारियों से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। व्यापार मंडल ने न केवल शिकायत प्रस्तुत की, बल्कि अपने दावों के समर्थन में प्रमाण भी उपलब्ध कराए।

एडिशनल कमिश्नर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यालय में उस समय एडिशनल कमिश्नर फर्स्ट एवं जॉइंट कमिश्नर जिलाजीत सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरे प्रकरण पर गंभीरता से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल, वरिष्ठ युवा महामंत्री पंकज गुप्ता, युवा महामंत्री हरीश शर्मा, युवा महामंत्री संजीव गुप्ता, सेक्टर-23 संजय नगर के चेयरमैन प्रदीप गर्ग, युवा पदाधिकारी अखिल कंसल और कपिल गुप्ता शामिल रहे।

व्यापार मंडल ने कहा कि शहर के व्यापारी वर्ग को अनावश्यक उत्पीड़न से बचाना और पारदर्शी कर प्रणाली सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। मंडल ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई होने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।