यूपी – गाजियाबाद, भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दयानंद पार्क एवं स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल, शालीमार गार्डन में भव्य महाउत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाधान शक्ति सामाजिक संस्था और दयानंद पार्क आवासीय विकास समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप की उपस्थिति ने उत्सव की गरिमा और ऊर्जा को और बढ़ा दिया। मंच संचालन सुमन सती ने अत्यंत प्रभावी, सहज और शालीन तरीके से किया, जिसकी सभी ने सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष प्रमोद कुमार और समिति अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव एवं उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उत्सव की शुरुआत देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें साधु बैंड की मनमोहक धुनों ने पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। विशेष आकर्षण रहा—बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से गाया गया ‘वंदे मातरम्’, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। साधु बैंड के देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा को दोगुना कर दिया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का जश्न भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आगंतुकों के लिए लिट्टी-चोखा का विशेष प्रबंध किया गया, जिसे सभी ने आनंदपूर्वक ग्रहण किया।
कार्यक्रम में अभिषेक श्रीवास्तव, पार्षद राहुल शर्मा, श्याम शर्मा, प्रतीक माथुर, डी एन कौल, भूषण लाल, केशव सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, परवीन शर्मा, उमेद भंडारी, सुमन झा, नवनीत भारत, रजत श्रीवास्तव, डिंपल चौधरी, रवींद्र जैन, प्रीति शर्मा, राजन कुमार, जी पी सिंह, सुनील त्यागी, शैतान सिंह, मयंक जैन, मदन गुप्ता, अरविंद झा, प्रियंका सोलंकी, अंजू घनशाला, अनीता राणा, मुनीश कसाना, निशा चौहान, आशा पवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







