Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जयंत सिंह निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – मथुरा, 16 नवम्बर को मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी द्वारा किया गया। मथुरा में हुए इस महत्वपूर्ण आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। गाजियाबाद से महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, प्रदेश महामंत्री रविंद्र चौहान, संजीव अरोड़ा, दिनेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम के साक्षी बने और अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचन को पार्टी के लिए मजबूत नेतृत्व और एकता का प्रतीक बताया।

मेरे नेता चौधरी जयंत सिंह के पुनः अध्यक्ष चुने जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती से जनहित के मुद्दों पर काम करेगी।