Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

35 जिलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की कोर ग्रुप बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महानगर स्थित महर्षि वाल्मीकि सभागार में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की कोर ग्रुप बैठक संपन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के 35 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में रहना हुआ, जबकि अध्यक्षता बिल्लू संजय चौहान द्वारा की गई।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रांत महामंत्री बिल्लू चौहान ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में 11 सदस्यीय समितियाँ तथा नगर निगमों में 200 सदस्यीय समितियाँ गठित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को सुचारू, सक्षम और मजबूत बनाना समय की जरूरत है। जल्द ही लखनऊ में राज्य स्तरीय सफाई मजदूर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहाँ संगठन की रूपरेखा और आगामी रणनीतियाँ तय होंगी।

महामंत्री संगठन प्रदीप चौहान वाल्मीकि ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन की नींव को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के साथ बैठक कर विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से जागरूक हों तथा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का सम्मान भी करें।

बैठक में एटा, वीरू वाल्मीकि, हाथरस, मथुरा, बुलंदशहर, दादरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शामली, मुरादाबाद, नोएडा, गौतम बुध नगर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली सहित कई जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन मेरे द्वारा किया गया। आयोजन गाजियाबाद जिला अध्यक्ष शक्ति जीनवाल और महानगर अध्यक्ष प्रवीण गहलोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर शनिवार की नीरज वाल्मीकि, जॉनी वाल्मीकि, राजेंद्र चौहान वाल्मीकि, कपिल चौहान वाल्मीकि, नीरज पाराशर, धर्मेंद्र मुल्तानी, संतोष वाल्मीकि, राजकुमार रोहिला, जितेंद्र लोन, विशंभर वाल्मीकि, सुरेंद्र बेनीवाल, बालवीर वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, पराग वाल्मीकि, अरविंद झंझोट समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।