यूपी – गाजियाबाद उधोग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से बहुत समय से यह मांग की जा रही थी कि प्रदेश के खाली पड़े व्यवसायिक भूखंडों की रजिस्ट्री में छूट व बडे व्यवसायिक भूखंडों को छोटे भागों में विभाजित कर उन्हें जरूरतमंद उधोगपतियों को बेचा जा सके जिससे छोटे और मझौले उधोगो को भी प्रदेश में स्थापित करने का मौका ज्यादा से ज्यादा मिल सके। उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने बताया कि योगी सरकार द्वारा उघोगपतियों की मांग को जायज मानते हुए रजिस्ट्री के लिए स्टांप शुल्क में छूट प्रदान की गई है तथा अब छोटे उधोगो को स्थापित करने में सुविधा मिल सकेगी।
इस संबंध में संजीव गुप्ता द्वारा सरकार को एक पत्र भेजकर ये सभी मागे रखी गई थी जिनको स्वीकार कर लागू किया गया है इसके लिए संजीव गुप्ता की ओर से योगी सरकार का आभार व्यक्त किया गया है तथा उधोगपतियों को सुगम और प्रोत्साहन का सहयोग सरकार से निरंतर प्राप्त होता रहेगा जिससे सभी उधोगपतियों का सरकार पर विश्वास बढ़ा हैं।
संजीव गुप्ता ने योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी का भी विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया और कहा कि आप व्यापारियों की बात सदैव सुनते आये है जिसके लिए उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल नंदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करता है।
