यूपी – गाजियाबाद बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन की इकतरफ़ा व ऐतिहासिक जीत को भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक व अल्पसंख्यक आयोग उ॰प्र॰ के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने जनता के भरोसे की जीत बताया है।
श्री सिंह ने कहा कि बिहार में देश के विपक्षी दलों को आईना दिखा दिया है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। जनता विकास चाहती है और भाजपा सरकार बिना किसी तुष्टिकरण के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार व अवसर प्रदान कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी बिहार चुनाव में लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि एकजुट होकर जनता के सामने अपने संकल्प को साकार करने का समय आ चुका है। श्री सिंह ने कहा कि बिहार के नतीजों ने भविष्य के होने वाले चुनावों के जनादेश का आकलन भी बता दिया है। यह जीत शीर्ष नेतृत्व की नीतियों व जनता के विश्वास की जीत है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई है।







