Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

स्प्रिंग डेल स्कूल में बाल दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया उत्साह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, नेहरू जयंती के अवसर पर बाल दिवस को विशेष रूप से मनाते हुए स्प्रिंग डेल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रधानाचार्या ने मशाल प्रज्वलित कर की, जिसके बाद बच्चों ने ईमानदारी, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि स्कूल निदेशक राकेश जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग से बच्चों की शारीरिक गतिविधियाँ कम हो रही हैं, ऐसे में नियमित व्यायाम, योग और खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लिए कई रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बच्चों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्या दीपिका जैन ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास आवश्यक है।

इस अवसर पर रेनू जैन, प्रभजीत कौर, आंचल अरोड़ा, मंजू भदौरिया, परमजीत कौर, पूनम रावत, गर्विता सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पलक गोयल और दीपिका शर्मा ने किया।