Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

उपराष्ट्रपति से मुलाकात में कर्नल त्यागी ने कहा—2047 तक विकसित भारत के लिए म्युनिसिपल सर्विसेज़ का सुदृढ़ होना अनिवार्य

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली। 13 नवंबर 2025 को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में कोरवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोरवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति के समक्ष यह मुद्दा रखा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए म्युनिसिपल सर्विसेज़ का मजबूत और कारगर होना बेहद आवश्यक है।

कर्नल त्यागी ने जानकारी दी कि इसी विषय को केंद्र में रखते हुए 22 नवंबर को सत्याग्रह मंडप, गांधी स्मृति एंड दर्शन, राजघाट में आरडब्ल्यूए की 12वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व यह कॉन्फ्रेंस विशाखापट्टनम, त्रिवेंद्रम, चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और गाजियाबाद में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। आगामी कॉन्फ्रेंस का मुख्य फोकस म्युनिसिपल सर्विसेज़ के सुधार पर रहेगा।

कोरवा के राष्ट्रीय महासचिव बी.टी. श्रीनिवासन और रंजित नायर ने उपराष्ट्रपति से कॉन्फ्रेंस को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया, जिसे उपराष्ट्रपति ने स्वीकार किया और कहा कि वे इसमें शामिल होने पर अवश्य विचार करेंगे। इस दौरान कॉन्फ्रेंस का ब्रोशर भी उन्हें भेंट किया गया, जिसमें देशभर के राज्य स्तरीय आरडब्ल्यूए फेडरेशनों की जानकारी सम्मिलित है।

कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से तीन विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है—म्युनिसिपल सर्विसेज़ के लिए क्विक रिएक्शन टीम (QRT) का गठन, डंपिंग ग्राउंड के स्थान पर सेनेटरी लैंडफिल विकसित करना, और वायु प्रदूषण नियंत्रण के मानकों व समाधानों में सिविल सोसाइटी के सुझाव शामिल करना।