Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दिल्ली बम धमाके के विरोध में गाजियाबाद लोहा विक्रेता यूथ का कैंडल मार्च

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, दिल्ली में हुए बम धमाके की कड़ी निंदा करते हुए गाजियाबाद लोहा विक्रेता यूथ ने शहर में शांति और एकता का संदेश देने हेतु कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च के माध्यम से व्यापारियों ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कैंडल मार्च का मुख्य संचालन शुभम गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस भीषण घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है और आतंकवाद के विरुद्ध समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और इस कठिन समय में उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

यूथ संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि यदि इस हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका पाई जाती है, तो ऑपरेशन सिंदूर को दोबारा शुरू किया जाए ताकि आतंकवाद को कड़ी जवाबी कार्रवाई मिल सके।

कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से अभिषेक गुप्ता, दिव्यांश सिंगल, संचित सिंगल, ध्रुव गुप्ता, रितेश गुप्ता, अमित गुप्ता, राज्यपाल, बॉबी गर्ग, सचिन गर्ग, पंकज गर्ग, सचिन जैन, अखिलेश जैन, पुनीत जैन सहित 50 से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकास कुमार, लोहा मंडी चौकी इंचार्ज, और पुलिस टीम भी मौजूद रही। सभी ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की और शांति, एकता तथा देशभक्ति का संदेश दिया।