Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

44वीं जूनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का समापन एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 11 नवम्बर 2025। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में आयोजित 44वीं जूनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पंजाब ने हरियाणा को 21-14, 21-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा द्वितीय और उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को 21-18, 21-11 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महाराष्ट्र प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वितीय और राजस्थान तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की विजेता टीमों को 31,000 रुपये व ट्रॉफी, उपविजेताओं को 21,000 रुपये व ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रही टीमों को 11,000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी का पुरस्कार पंजाब के अरमान मेहता को दिया गया, जबकि बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की प्रदनया गाडख को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दोनों खिलाड़ियों को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण इंटरनेशनल शूटिंग बॉल फेडरेशन के फाउंडर चौधरी धर्मपाल सिंह द्वारा किया गया। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीत राज तोमर ने सभी टीमों और आयोजन समिति का आभार जताया। उत्तर प्रदेश शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाल प्रमुख ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।