Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गोवर्धन में कंडेरे करण समाज धर्मशाला पर विशाल भंडारे का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गोवर्धन, 9 नवम्बर 2025। कंडेरे करण समाज कल्याण संगठन दिल्ली एवं राधे कृष्णाय मित्र मंडली द्वारा गोवर्धन स्थित परिक्रमा मार्ग पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद कंडेरे समाज के महामंत्री एवं भाजपा नेता वीरेंद्र कंडेरे ने विशेष रूप से भाग लिया और प्रभु श्री गिरिराज जी से देशभर में सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आचार्य शिवदत्त भारद्वाज एवं आचार्य मानिकचंद शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना और हवन से हुआ। इसके पश्चात गिरिराज जी को भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का वितरण आरंभ हुआ, जो शाम तक निरंतर चलता रहा। भक्तों और समाजसेवियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सेवा में योगदान दिया।

इस अवसर पर दिल्ली कंडेरे समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष धर्मपाल, राधे कृष्ण मित्र मंडली के विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, सुनील शर्मा, वीरपाल शर्मा, राजेंद्र निर्वाण, अनुराग शर्मा, उमाशंकर, कल्याण सिंह, नितिन करण, मुकेश करण, सूरज प्रकाश, मास्टर हरशरण सिंह, प्रमोद करण, संजय, योगेंद्र एवं भाजपा नेता अमित चंढोक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह आयोजन समाज में एकता, सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक रहा तथा सभी ने ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।