Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दिल्ली बम ब्लास्ट के शहीदों को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 11 नवम्बर 2025। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे केजी-35, कवि नगर स्थित कार्यालय पर दिल्ली बम ब्लास्ट में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने मोमबत्तियाँ जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पाकिस्तान प्रायोजित इस आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमले मानवता के खिलाफ हैं और भारत सरकार को नापाक इरादों वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए। साथ ही देशवासियों से सतर्क रहने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता, मनोज गुप्ता, आशु पाठक, पंडित अशोक भारतीय, वीरेंद्र कंडेरे, काजल छिब्बर, आदेश, राहुल, सूरज, मनीष, मोहित मित्तल, अनिका सक्सेना और रिंकू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।