Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर महानगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद ने शिक्षा के माध्यम से आधुनिक भारत की नींव रखी और उनका जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित था। वीर सिंह जाटव ने कहा कि आज जब देश में शिक्षा और एकता की आवश्यकता है, तब हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।


कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौलाना आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा, महानगर सचिव मोहम्मद कासिम, महासचिव रवि शंकर सूर्या, युवा नेता हर्षवर्धन सूर्या, राजकुमार शर्मा, अब्दुल कादिर, शमसुद्दीन सैफी, आसिफ कासिम प्रधान, सरफराज कासिम प्रधान, नावेद, मोनू, निशु, धीरज, अकरम, परवेज खान, अजीम और टोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और शिक्षा के प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।