Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रताप विहार में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 11 नवम्बर 2025। “नर सेवा ही नारायण सेवा” और “सेवा से अहंकार की मुक्ति” के संदेश के साथ गुरुद्वारा दशमेश दरबार, प्रताप विहार सेक्टर-12 में मंगलवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संतोष डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें प्रातः 9 बजे से लोगों के दांतों की जांच, उपचार एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।

शिविर का उद्देश्य आमजन को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। संतोष अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर टीम ने शिविर में भाग लेकर नि:शुल्क दंत परामर्श, जांच और उपचार किया।

इस सेवा कार्य में सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी, हरजीत सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह, जुझार सिंह, दयाल सिंह जग्गी, सरबजीत सिंह गोल्डी, कुलदीप सिंह और राहुल का विशेष सहयोग रहा। वहीं संतोष डेंटल कॉलेज की ओर से डॉक्टर कीर्ति, डॉक्टर प्रियांशु, डॉक्टर शिवानी, डॉक्टर अदिति, डॉक्टर आरुषि, डॉक्टर जानवी और डॉक्टर गर्व ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। आयोजन ने समाज में सेवा, सहयोग और स्वास्थ्य जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया, जिससे मानवता और निःस्वार्थ सेवा की भावना को बल मिला।