यूपी – गाजियाबाद, 10 नवम्बर 2025। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत थेंगड़ी जी का जन्मदिवस भारतीय मजदूर संघ द्वारा ऑटो रिक्शा टेम्पो चालक संघ के साथ मिलकर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, किंतु वे अपरिहार्य कारणों से नहीं आ सके।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राइवेट ट्रांसपोर्ट महासंघ एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी योगेश शर्मा तथा दीपक शर्मा उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल रहा। मंच पर सह विभाग प्रमुख बिजेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला संरक्षक राजेंद्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, दिगंबर चौधरी, जीतेन्द्र कसाना, नन्द किशोर और मुन्ना सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने श्रद्धेय थेंगड़ी जी के जीवन और संगठन निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा ऑटो चालकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। सह विभाग प्रमुख बिजेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।







