Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सब-जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 11 नवम्बर 2025। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में आयोजित 50वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ओपन एवं 41वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता-2025 का भव्य समापन समारोह आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए सैकड़ों युवा शतरंज खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल, ए.के. रायजादा, ए.के. वर्मा (मुख्य संचालन अधिकारी), आयोजक सचिव अतुल कुमार निगम और आयुष सिंघल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता और रणनीतिक सोच विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं को मानसिक सशक्तिकरण और आत्मविकास के लिए शतरंज को अपनाने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता के दौरान देशभर से आए प्रतिभागियों ने शानदार खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सब-जूनियर ओपन (बालक वर्ग) में केरल के गौतम कृष्णा एच ने ₹90,000 का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि दिल्ली के रोशन जैन को ₹70,000 का द्वितीय और महाराष्ट्र के सेरला प्रथमेश को ₹58,000 का तृतीय पुरस्कार मिला।
वहीं, सब-जूनियर बालिका वर्ग में त्रिपुरा की अरश्यिा दास ने ₹90,000 का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, कर्नाटक की प्रतिती बोरडोलोई को ₹70,000 का द्वितीय और अकश्यिा सेठ को ₹58,000 का तृतीय पुरस्कार मिला।

ए.के. रायजादा और ए.के. वर्मा ने भारत में शतरंज को बढ़ावा देने में फेडरेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला। आयोजक सचिव अतुल कुमार निगम ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पदक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गईं। यह प्रतियोगिता देश में शतरंज के प्रति बढ़ते जुनून और युवा प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।