Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा को लेकर बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 10 नवम्बर 2025। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय मुख्य कार्यकारी समिति की बैठक सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी खेल स्पर्धा के सफल आयोजन और प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद अतुल गर्ग ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण सुव्यवस्थित रूप से कराया जाए तथा आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं — जैसे पेयजल, विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा आदि — सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट अवसर है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा क्षेत्रवार विधायकों से संपर्क कर आयोजन स्थलों और तिथियों का निर्धारण शीघ्र किया जाए। जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री ऋषि कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक श्री धर्मेंद्र को सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों की रिपोर्ट देने को कहा गया।

बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी, एनसीसी कार्यकारी अधिकारी, बीडीओ लोनी, स्काउट-गाइड अधिकारी, नगर पालिका परिषद खोड़ा के ईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 23, 24 एवं 25 दिसम्बर 2025 को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित है, जिसके पूर्व विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।