Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में “ब्लू डॉट सर्च प्लेटफ़ॉर्म” का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा कौशल आधारित रोजगार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 11 नवम्बर 2025। जनपद गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय द्वारा एकस्टेप फाउंडेशन, ONEST और हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के सहयोग से “ब्लू डॉट सर्च प्लेटफ़ॉर्म” का शुभारंभ आज किया गया। यह डिजिटल पहल जिले के युवाओं को कौशल आधारित रोजगार अवसर प्रदान करने और नियोक्ताओं को उपयुक्त उम्मीदवार खोजने में मदद करेगी।

कार्यक्रम में गाजियाबाद की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, उद्योग संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मिशन रोजगार के अंतर्गत डिजिटल और समावेशी रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में तकनीकी सहयोग और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर चर्चा हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “ब्लू डॉट सर्च प्लेटफ़ॉर्म” रोजगार खोजने वालों और उद्योग जगत के बीच एक पारदर्शी, त्वरित और विश्वसनीय सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की तकनीकी नवाचारों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपने कौशल के अनुरूप रोजगार मिलेगा और उद्योगों को योग्य मानव संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

एकस्टेप, ONEST और हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्लेटफ़ॉर्म वास्तविक समय में डाटा आधारित विश्लेषण के ज़रिए उद्योगों की मांग और युवाओं के कौशल का मिलान करेगा, जिससे रोजगार सृजन की प्रक्रिया और प्रभावी होगी।

यह पहल गाजियाबाद के युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने और जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।