Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सिंचाई विभाग के सफाई कार्यों में अनियमितता पर रालोद नेताओं ने जताई नाराजगी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता सतेंद्र तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी ‘सरना’, प्रदेश महासचिव (किसान प्रकोष्ठ) अजीत खंजरपुर, राहुल चौधरी, नवीन चौधरी तथा जिला अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) तेजवीर डबाना ने सोमवार को सिंचाई विभाग द्वारा मोदीनगर तहसील क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न माइनर एवं रजवाहों की वार्षिक सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अभियंता निपेन्द्र कुमार और बृजेश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान महक सिंह, बिजेंद्र सिंह, चरणपाल, अशोक कुमार सहित कई ग्रामीणों और किसानों ने कुछ स्थानों पर सफाई कार्य में अनियमितताओं की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों पर गाद पूरी तरह नहीं हटाई गई है जिससे पानी निकासी प्रभावित हो सकती है।

इस पर रालोद नेताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि पानी छोड़े जाने से पूर्व सभी खामियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सफाई कार्य ठीक नहीं कराया गया तो रालोद किसान हित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने रालोद नेताओं के इस पहल का स्वागत किया।