Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

इनर व्हील क्लब ने रेड क्रॉस जिला रक्त कोष को चार स्टील बेंच भेंट कीं

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, “कोशिश करो कि आपकी वजह से किसी के होठों पर मुस्कान आ जाए” — इसी भावना के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के तत्वाधान में एक सराहनीय पहल की गई। जिला रक्त कोष प्रभारी डॉ. अंशुल चौधरी की अनुशंसा पर इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने रक्तदाताओं और सहयोगियों के उपयोग हेतु चार स्टील की कुर्सी-बेंचें जिला रक्त कोष में भेंट कीं। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने कहा कि इनर व्हील क्लब, रेड क्रॉस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता की पत्नी होने के नाते सेवा का वातावरण उनके घर में सदा बना रहता है, और वह सामाजिक जीवन में भी परिवार के साथ मिलकर समाजसेवा में योगदान दे रही हैं।

सुभाष गुप्ता ने बताया कि रेड क्रॉस गाजियाबाद के सेवा कार्यों की पूरे जनपद में सराहना होती है। इस अवसर पर डॉ. विनम गोयल, राकेश गुप्ता, संजय यादव, विनोद कुमार सहित जिला रक्त कोष के सभी सहयोगियों व कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और रक्त कोष प्रभारी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।