Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा की शक्ति बूथ से आती है, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए : सुनील शर्मा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मधुबन पार्टी लॉन, कनावानी पुलिया, इंदिरापुरम में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बूथ स्तर पर संगठनात्मक सक्रियता, नए मतदाताओं तक पहुँच और दस्तावेजी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर चर्चा हुई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि हिमांशु मित्तल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को “परिवार” की तरह अपनाकर नए और पात्र मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया।

साहिबाबाद विधायक और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा की शक्ति बूथ से आती है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए, कोई भी छूटना नहीं चाहिए। यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग तक राजनीतिक जागरूकता का संकल्प है। उन्होंने घर-घर संपर्क अभियान को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की बात कही।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने दस्तावेजी कार्य और जनसंपर्क को बूथ प्रबंधन की प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में महामंत्री राजेश त्यागी, संजीव झा, पंकज भारद्वाज, प्रवीण नागर, देवेंद्र गिरी, संदीप चौधरी, संजय रावत, मनोज गोयल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, विधानसभा संयोजक धीरज अग्रवाल समेत पार्षद, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बूथ स्तर पर SIR अभियान को सफल बनाने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित रखने का संकल्प लिया गया।