Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हर बूथ को सक्रिय करें, हर पात्र मतदाता को जोड़ें — यही है संगठन की विजय रेखा : हरीश ठाकुर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भाजपा द्वारा मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में कनक फार्म, गोविंदपुरम में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को मजबूत और लक्ष्य-केन्द्रित बनाने हेतु एक विशेष संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बूथ स्तर पर सक्रियता, वोटर कनेक्ट, दस्तावेजी प्रक्रिया की एकरूपता और घर-घर संवाद की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि संगठन की नींव बूथ पर टिकी है और अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण से तय होती है। उन्होंने कहा कि हर शक्ति केंद्र और बूथ पर जिम्मेदारी, समीक्षा और सतत संपर्क जरूरी है। हर पात्र नागरिक तक पहुँचना और उसे मतदाता सूची में जोड़ना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन का भविष्य सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि भाजपा का संगठन परिवारवाद पर नहीं, कार्य और जिम्मेदारी पर चलता है। यह अभियान जनता से जुड़ाव और भरोसा मजबूत करने का माध्यम है।

कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व अध्यक्ष अरविन्द भारतीय, अमर दत्त शर्मा, सरदार एस.पी. सिंह, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी ‘डैनी’, SIR अभियान संयोजक सुभाष शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, विधानसभा संयोजक अमित रंजन, सह संयोजक नितिन अग्रवाल, पार्षद अमित डबास, राजेंद्र तितैरिया, नीरज त्यागी, राहुल तोमर, राहुल गोयल, गजेन्द्र सिंह, विपिन चौधरी और राजकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समापन सत्र में अजीत पाल त्यागी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और SIR अभियान को पूरी निष्ठा से सफल बनाने का संकल्प दिलाया।