Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वैश्य एकता समिति का 90वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित, 16 रिश्ते तय

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा 9 नवम्बर 2025 को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक पर 90वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। यह आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विवाह योग्य वैश्य युवक-युवतियों के साथ अन्य समाज के वर्गों के प्रत्याशी भी शामिल हुए।

अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावकों, परिचयकर्ताओं, समाजसेवियों एवं पत्रकारों का स्वागत किया और कहा कि सभी के सहयोग से यह सम्मेलन हर माह सफलता पूर्वक आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह 40 से 50 नए पंजीकरण प्राप्त होते हैं और लगभग 14 से 16 रिश्ते तय हो जाते हैं।

महासचिव व संयोजक अजय कुमार गोयल ने मंच से सभी प्रत्याशियों का परिवार सहित परिचय कराया। उन्होंने बताया कि इस माह 40 नए प्रत्याशियों का पंजीकरण हुआ और पत्रिका में प्रकाशित विवरण के माध्यम से 14 वैवाहिक संबंध तय हुए हैं। युवती प्रत्याशियों को मंच पर परिचय के उपरांत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पत्रिका संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल ने किया। सम्मेलन की सफलता में अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, बुद्वगोपाल गोयल, राकेश मित्तल, आर. पी. जैन, विनोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल और राधारमण अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।