Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मंत्री नरेंद्र कश्यप बने बिहार चुनाव में सक्रिय प्रचारक मोदी, अमित शाह और नड्डा के साथ साझा कर रहे मंच

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

पटना। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पिछले एक महीने से बिहार प्रवास पर हैं और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं।

कश्यप ने पिपरा, मेहसी, सीतामढ़ी और गोपालगंज सहित कई जिलों में जनसभाएं कीं, जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास और सुशासन की नई परंपरा स्थापित की है, और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर विश्वास रखती है।

मंत्री कश्यप कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ मंच साझा कर चुके हैं। भाजपा नेतृत्व बिहार चुनाव में उत्तर प्रदेश के मंत्रियों की भूमिका को अहम मान रहा है।

कश्यप न केवल प्रचार में बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने में भी जुटे हैं। अब वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी कई चुनावी सभाओं में भाग ले रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य सामाजिक समीकरण और केंद्र सरकार की योजनाओं के बूते मतदाताओं तक पहुंच बनाना है।
आने वाले दिनों में भी मंत्री कश्यप की कई सभाएं बिहार के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित हैं।