Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अजय प्रमुख ने 23वीं एशिया मास्टर एथलीट चैंपियनशिप 2025 में दिखाया दम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

चेन्नई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित 23वीं एशिया मास्टर एथलीट चैंपियनशिप 2025 में गाजियाबाद के अजय प्रमुख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाग लिया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया।

एशिया के विभिन्न देशों से आए अनुभवी एथलीटों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में अजय प्रमुख के जोश और समर्पण ने सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा और आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा करने के लिए वे निरंतर अभ्यास करते रहेंगे।

अजय प्रमुख वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट मास्टर एथलीट एसोसिएशन गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष हैं और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।