Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

44वीं जूनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का गाजियाबाद में शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

27 राज्यों के 500 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, तीन दिन चलेगी प्रतियोगिता

यूपी – गाजियाबाद, एचआरआईटी यूनिवर्सिटी, मेरठ रोड के खेल मैदान पर शुक्रवार को 44वीं जूनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रितु पथिक रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने की।

समारोह में भारतीय खेल प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर अरुण लाल वी., प्रोजेक्ट ऑफिसर नवीन कुमार, जयप्रकाश कादीयान, डॉ. ओ.पी. माचरा, पंडित पाटिल, दयानंद उपाध्याय और कमलेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल और महासचिव जीत राज तोमर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि रितु पथिक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के साथ शिक्षा का संतुलन जीवन में सफलता का आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण एनडीआरएफ का बैंड रहा, जिसकी शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 27 राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी और समापन के अवसर पर 9 नवंबर 2025 को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रमुख ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और शूटिंग बॉल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।