Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की बैठक संपन्न, संजीव शर्मा बने प्रदेश सह संयोजक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा विधानसभा क्षेत्र-56 (शहर विधानसभा) में मतदाता गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक रोज बेल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाना रहा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने की रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा को प्रदेश सह संयोजक (S.I.R.) नियुक्त किए जाने पर बधाई दी गई। उनके संगठनात्मक कौशल और समर्पण की सराहना करते हुए उपस्थित नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बलप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी ने भाजपा को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा कार्यकर्ता हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और आगामी चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया।