Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बायोडायवर्सिटी पार्क को और आकर्षक व उपयोगी बनाया जाएगा, नगर आयुक्त ने देखी प्रेजेंटेशन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में 60 एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे बायोडायवर्सिटी पार्क को और अधिक आकर्षक, सुंदर व आय सृजन के दृष्टिकोण से उपयोगी बनाने की तैयारी की जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने उद्यान विभाग टीम के साथ पार्क की प्रेजेंटेशन देखी और कई नए बिंदु शामिल करने के निर्देश दिए। इनमें जिपलाइन एक्टिविटी, फॉरेस्ट रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स बॉक्स पार्क, स्पिरिचुअल गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन, फूड कोर्ट और स्काईवॉक एरिया जैसी सुविधाएँ जोड़ी जाएंगी।

नगर आयुक्त ने टीम को बायोडायवर्सिटी पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हिंडन रिवर बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट पार्क को और भव्य व सुविधाजनक बनाने के सुझावों पर अमल किया जा रहा है। इससे न केवल शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन व स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि नगर निगम को भी अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

प्रभारी उद्यान अनुज ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुसार नई सुविधाओं को शामिल करते हुए डीपीआर तैयार की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण व नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्क में सभी आयु वर्गों के लिए उपयोगी गतिविधियाँ जोड़ी जाएंगी। निरीक्षण के बाद नक्शे के अनुसार कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।